Deoli News 16 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) उपखंड स्तरीय एसआईटी टीम ने मंगलवार को अवैध बजरी भंडारण पर बड़ी कार्रवाई की है।इसके तहत 800 टन बजारी का अवैध भंडारण पाया गया। जिसे जब्त किया गया है।
नासिरदा थाना प्रभारी हरिमन ने बताया कि यह कार्रवाई नायब तहसीलदार नासिरदा रामधन मीणा, भू अभिलेख निरीक्षक शिमला मीणा व नासिरदा थाना पुलिस की संयुक्त ओर से की गई। इस दौरान रामथला स्थित खारी नदी के किनारे खसरा नंबर 1686 रकबा 14.45 हेक्टेयर सिवायचक बंजर भूमि पर 800 टन वजनी बजरी का अवैध भंडारण पाया गया। जिसकी नियम अनुसार नायब तहसीलदार की ओर से कार्रवाई की जाकर जब्त किया गया। वहीं उक्त कार्रवाई की सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई। इसके अलावा खनिज विभाग को भी नियम अनुसार उक्त अवैध बजरी भंडार के संबंध में सूचना दी जाएगी। उल्लेखनीय की इन दोनों 15 से 31 जनवरी तक अवैध खनन, परिवहन व भंडारण पर कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा समीप की ग्राम पंचायतों के सरपंचों, हल्का पटवारी आदि को निगरानी रखने की निर्देश दिए गए।



