Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsविशेष अभियान में 35 लाख रुपए के 249 मोबाइल मालिकों को लौटाए

विशेष अभियान में 35 लाख रुपए के 249 मोबाइल मालिकों को लौटाए


Deoli News 16 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जिला पुलिस अधीक्षक के “पुलिस आपके साथ”, आपका मोबाइल आपके हाथ” विशेष अभियान के तहत गुमशुदा 249 मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए हैं। जिनकी कीमत 35 लाख रुपए है।

दरअसल साइबर सेल के हेडकांस्टेबल सुरेश चावला व उनकी टीम की ओर से गुमशुदा मोबाइल का एक्टिवेशन डिटेल प्राप्त होने पर उन्हें डिटेन कर बरामद किए गए। इसके लिए थाना स्तर पर एक विशेष टीम बनाकर मोबाइल बरामद करने का अभियान चलाया गया था। उक्त अभियान में 249 मोबाइल बरामद किए है। जिनकी अनुमानित लागत करीब 35 लाख रुपए है। मंगलवार को इन मालिकों को यह मोबाइल पुलिस लाइन टोंक में आयोजित कार्यक्रम में वितरित किए गए। मोबाइल मालिकों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया। इससे पहले भी पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर करीब 23 लाख रुपए के 160 मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को वितरित किए थे। वहीं उक्त अभियान में प्रयास करने वाले पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक राजश्री राज की ओर से पुरस्कार करने की घोषणा की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d