Deoli News 26 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुलिस थाना ने अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक टोंक के निर्देश पर 15 दिवसीय सघन अभियान के दौरान एक विशेष टीम का गठन किया गया था।
देवली थाना प्रभारी दौलत राम गुर्जर ने बताया कि इस टीम ने अवैध बजरी खनन और परिवहन करते हुए एक ट्रेक्टर ट्रॉली को जब्त कर लिया, जिसमें करीब 5 टन अवैध बजरी थी। यह कार्रवाई देवली थाना क्षेत्र में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ निरंतर प्रभावी कार्रवाई का हिस्सा है।


