Deoli News 2 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुलिस थाना दूनी ने रविवार को अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की है।
थानाधिकारी दूनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक बिना नंबर के ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है, जिसमें अवैध बजरी भरी हुई थी। दरअसल पुलिस ने सरोली-बंथली रोड पर एक बिना नंबर के ट्रैक्टर स्वराज को जब्त किया है, जिसमें अवैध बजरी भरी हुई थी। प्रकरण में अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।


