Deoli News 19 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय राजमार्ग कोटा पर टीकड़ गांव के समीप रविवार दोपहर एक युवक बाइक से गिरकर गंभीर घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अन्यत्र भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार यह घायल युवक हेमराज धाकड़ पुत्र रामप्रसाद धाकड़ निवासी कालानाड़ा है, जो राजमार्ग पर गाय से टकराकर सड़क पर गिर गया। वही पीछे से आई बाइक ने हेमराज के दाहिने पैर को कुचल दिया। हेमराज का पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। यहां राजकीय चिकित्सालय देवली में लाने पर प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में ले गए।


