Deoli News 14 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बूंदी जिले के दबलाना झाड़कस निवासी एक युवक ने अन्य बाइक चालक पर लापरवाहीपूर्वक टक्कर मारकर घायल करने का मामला दर्ज कराया है। हालांकि यह घटना पूर्व की है, लेकिन मामला सोमवार को दर्ज हुआ।
पुलिस ने बताया कि यह मामला लोकेश कुमार पुत्र रमेश कहार निवासी झाडकस ने दर्ज कराया है। इसमें बताया की गत 4 अक्टूबर को वह तथा उसका मित्र दिलराज नागर टोंक से एग्जाम देकर बीसलपुर होते हुए बाइक से लौट रहे थे। इस बीच दौलता मोड व गावड़ी के बीच एक बाइक चालक ने उनकी दिशा में तेज गति से आकर उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें दोनों जने घायल हो गए। जिन्हें 108 के जरिए देवली अस्पताल लाया गया। मामले में लापरवाही का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, दो जने रेफर हुए



