Friday, May 1, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskबाबा अब्दुल गफ्फार अली शाह वली का उर्स संपन्न

बाबा अब्दुल गफ्फार अली शाह वली का उर्स संपन्न

सांप्रदायिक सद्भाव के बीच चढ़ाई चादर


Deoli News 9 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में सांप्रदायिक सौहार्द के प्रतीक हजरत बाबा अब्दुल गफ्फार अली शाह वली (रह.) का दो दिवसीय सालाना उर्स मुबारक अकीदत के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का आगाज अलसुबह फज्र की नमाज के बाद कुरान ख्वानी से हुआ, जिसका आयोजन इंतजामिया कमेटी के मुतवल्ली शकील बंटी कुरैशी, नवाब नूर मोहम्मद, इमरान और इरफान चिश्ती की अगुवाई में किया गया। दोपहर में शाही जामा मस्जिद से चादर शरीफ का जुलूस गाजे-बाजे के साथ रवाना हुआ, जिसमें रामपुर से आए नूर मोहम्मद उस्मान बैंड की स्वर लहरियां बिखेरी। जुलूस के मजार शरीफ पहुँचने पर निंबाहेड़ा से आए मुख्य अतिथि शोएब अनीस लाला एवं इंतजामिया कमेटी के सान्निध्य में मजार पर चादर और गुलपोशी पेश कर मुल्क में अमन-चैन की दुआ मांगी गई। शाम को जायरीनों के लिए लंगर (प्रसादी) का विशेष आयोजन किया गया।

रात्रि में आयोजित महफिल-ए-कव्वाली में जबलपुर से आए मशहूर कव्वाल हलीम ताज अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं। वहीं साबरी ब्रदर्स के गायक सदाकत साबरी भी कलाम पेश कर करेंगे। समाज के प्रतिनिधि मोहम्मद इदरीस व हारून अंसारी ने बताया कि इस दो दिवसीय आयोजन में बड़ी संख्या में विभिन्न समुदायों के लोगों ने शिरकत कर अपनी अकीदत पेश की। वही कव्वाली की महफिल को लेकर भी लोगों में उत्साह है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d