Friday, May 1, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Desk“हंसकर किया पाप रोकर भुगतना पड़ता है”: शिव पुराण कथा

“हंसकर किया पाप रोकर भुगतना पड़ता है”: शिव पुराण कथा


Deoli News 9 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर की तेजाजी कॉलोनी में अर्धनारीश्वर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित शिवपुराण कथा में श्रद्धालु उमड़ रहे है।

कथावाचिका पूजा बैरागी ने कथा के दौरान जीवन का शाश्वत सत्य बताते हुए कहा कि व्यक्ति को अपने द्वारा किए गए पापों का फल अनिवार्य रूप से भुगतना पड़ता है। हंसकर किया गया पाप रोकर भुगतान पड़ता है। वही भगवान शिव को कालों के काल महाकाल बताते हुए उनके अनंत स्वरूप का वर्णन किया। उन्होंने नारद मोह और बिल्व पत्र के महत्व को समझाते हुए श्रद्धालुओं को अहंकार त्यागने व प्रभु की शरण में रहने की प्रेरणा दी। कथा के बीच भजनों पर महिलाओं ने नृत्य किया। आयोजक ने बताया कि महाशिवरात्रि तक चलने वाली इस कथा में प्रतिदिन दोपहर एक से शाम 4 बजे तक शहरवासी भक्ति का लाभ उठा रहे हैं।

आरती के बाद वितरित होने वाली प्रसादी और शिवमय भजनों से क्षेत्र का वातावरण धर्ममय बना हुआ है। उल्लेखनीय है कि अर्धनारीश्वर मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर रविवार को देवली में भव्य कलश यात्रा निकाली गई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d