Monday, May 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskखेलकूद प्रतियोगिता शुरू, खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साह

खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साह


Deoli News 9 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय राजमार्ग सिरोही स्थित पं दीनदयाल उपाध्याय एग्रीकल्चर कॉलेज में सोमवार को खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

जिसकी शुरुआत कॉलेज डायरेक्टर नीलू अग्रवाल, प्रबंधक निदेशक राकेश पराशर, वेटनरी कॉलेज के एसोसिएट डीन डॉ. आरएस राठौड़, कृषि महाविद्यालय के एसोसिएट डीन डॉ. अंकित चौकड़ीवाल और ओजस अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। खेल प्रभारी शिवशंकर चौहान के निर्देशन में आयोजित इन प्रतियोगिताओं के प्रथम दिन रस्साकशी, भालाफेंक, गोला फेंक और चक्काफेंक खेलों में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इन सभी खेल गतिविधियों का सफल संचालन डॉ. बीएस मीणा, डॉ. आरसी सावल और राजूलाल धाकड़ द्वारा किया गया। इस दौरान कॉलेज की फैकल्टी एवं स्टाफ सदस्य मौजूद रहे, जिन्होंने मैदान में मौजूद खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d