Jahazpur News 3 जुलाई (आज़ाद नेब) थाना क्षेत्र के बोरानी गांव में बुधवार को खेत पर बकरियां चराने गई एक बालिका की खाळ में डूबने से मौत हो गई।
एसआई शंकर सिंह ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली कि खेत पर बकरियां चराने गई 11 वर्षीय बालिका दिव्यांशी पुत्री शीशपाल मीणा निवासी बोरानी की खाळ में डूबने से मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक को चिकित्सालय की मोर्चरी में लेकर आई। जिसका पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सूपुर्द कर दिया गया। मृतका पांचवीं कक्षा में अध्ययनरत थी। बालिका की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार की मासूम को खोकर परिजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं।


