केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री से मिले भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल
Jahazpur News 3 जुलाई (आज़ाद नेब) जहाजपुर क्षेत्र के एनएच 148D की तकनीकी खामियों को सुधारने व देवली से मांडल नया फॉरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग की मांग को लेकर बुधवार को भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मिले।
भाजपा नेता राकेश पत्रिया ने बताया कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से सांसद दामोदर अग्रवाल दिल्ली में मिले और उन्हें बताया कि भीलवाड़ा संसदीय क्षेत्र में होकर गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग 148D पर ब्लैक स्पॉट होने से आएं दिन दुर्घटना हो रही है। जब से यह हाइवे बना है, तब से लेकर अब तक 100 से अधिक लोगों सड़क हादसे में अपनी जान गंवा चुके है। सांसद ने जनहित को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग 148D के ब्लैक स्पॉट की सम्पूर्ण जानकारी लेकर राजमार्ग की तकनीकी खामियों को सुधारने की मांग की। साथ ही भविष्य को देखते हुए देवली से मांडल वाया जहाजपुर, शाहपुरा फॉरलेन नए राष्ट्रीय राजमार्ग की मांग की है। उल्लेखनीय है कि जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा भी यह मांग पूर्व में कई बार कर चुके है।



