Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducationऊर्जा संरक्षण के बारे में बताया, पोस्टर बनाएं

ऊर्जा संरक्षण के बारे में बताया, पोस्टर बनाएं


Deoli News 3 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवडावास में बुधवार को समर केम्प में बिजली बचाने व ऊर्जा संरक्षण के बारे में बताया गया।

प्रधानाचार्य जय कुमार जैन ने बताया कि समर कैंप के तीसरे दिन विद्यार्थियों को ऊर्जा संरक्षण के बारे में विस्तार से बताया गया। प्रभारी शिक्षक देवनारायण गुर्जर व ज्योति वर्मा ने पोस्टर प्रतियोगिता करवाई। जिसमें छात्र छात्राओं ने भाग लिया। ऊर्जा संरक्षण को लेकर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। पौधारोपण के तहत छात्र छात्राओं ने 51 पौधे शाला परिसर में लगाए। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य दयानंद वर्मा व अन्य कार्मिक उपस्थित थे। यह जानकारी शाला मीडिया प्रभारी शिक्षक तुलसीराम गौतम ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d