Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsमजदूर की मौत, देवली के चर्च रोड पर हुई थी घटना

मजदूर की मौत, देवली के चर्च रोड पर हुई थी घटना

गत दो दिन पूर्व हुई थी मारपीट


Deoli News 3 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के चर्च रोड पर गत दो दिन पूर्व एक मजदूर के साथ हुई मारपीट के बाद घायल ने मंगलवार को कोटा अस्पताल में दम तोड़ दिया है। वहीं पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुट गई है।

थाना प्रभारी राजकुमार नायक ने बताया कि मृतक ओम प्रकाश (50) पुत्र सोमाराम रेगर निवासी कुरैशी मोहल्ला देवली है। गत दो दिन पूर्व सोमवार को पल्लेदार व श्रमिक का काम करने वाले ओम प्रकाश रेगर का, रिपोर्ट में नामजद आरोपी मुकेश गुर्जर के पिता के साथ विवाद हो गया था। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। आरोप है कि विवाद के बाद मुकेश गुर्जर व उसकी मां ने मजदूर ओमप्रकाश के साथ हाथापाई की। जबकि ओमप्रकाश का विवाद मुकेश गुर्जर के पिता से हुआ था। इस दौरान मारपीट के बाद ओमप्रकाश दिनभर काम करता रहा। वहीं रात को घर जाने पर उसके छाती में दर्द हुआ। जिसका जिक्र उसने अपने पत्नी से किया। पत्नी ओमप्रकाश रेगर को देवली चिकित्सालय लेकर आई। जहां से मंगलवार सुबह ओमप्रकाश को कोटा रैफर कर दिया। बताया गया की मारपीट में संभवत ओम प्रकाश के अंदरूनी चोट आई है। वहीं मंगलवार को उपचार के दौरान ओमप्रकाश ने शाम को कोटा अस्पताल में दम तोड़ दिया। यह पूरा वाकया शहर के चर्च रोड पर हुआ।

मंगलवार को ही मृतक की बेटी रेखा वर्मा की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। लेकिन उसकी बाद में मौत हो गई। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट  देखी जाएगी। अग्रिम जांच के बाद धाराएं लगाई जाएगी। बुधवार सुबह मौत की सूचना पर थाना प्रभारी राजकुमार नायक पुलिसकर्मियों के साथ कोटा अस्पताल पहुंचे और पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d