Deoli News 3 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल विद्यालय देवली में कक्षा एक से 5 तक की कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। प्रधानाचार्य नरेश कुमार मीणा ने बताया कि सत्र 2024-25 में कक्षा 5 तक की कक्षाओं में प्रवेश शुरू हो गए है।
प्रत्येक कक्षा में 40 विद्यार्थियों का नामांकन होगा। मॉडल विद्यालय में कक्षा एक में प्रवेश आयु 6 वर्ष या अधिक लेकिन 7 वर्ष से कम मानी जाएगी। आयु की गणना 31 जुलाई 2024 को आधार मानकर की जाएगी। इसी को आयु के आधार पर कक्षा 2 से 5 में प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश की आवेदन प्रक्रिया 5 से 12 जुलाई तक निर्धारित की गई है। वहीं 15 जुलाई को सूची का निर्धारण व 16 जुलाई को विद्यार्थियों की प्रवेश लॉटरी निकाली जाएगी। इसके बाद 19 जुलाई को चयनित आवेदकों से प्रवेश फार्म भरवाया जाएगा।



