Deoli News 3 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली में बुधवार को विद्यार्थियों का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
प्रधानाचार्य रमेश चंद मीणा ने बताया कि कक्षा 10 व 12 की बोर्ड परीक्षा 2024 में श्रेष्ठ प्रदर्शन व 90 फीसदी से अधिक अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थियों का पारितोषिक सौपकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन मनीष चाष्टा ने किया। इस दौरान विद्यालय के सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि प्रतिभाओं के सम्मान का उद्देश्य है कि उन्हें प्रोत्साहन मिले। सभी विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ने को कहा गया।
मिड डे मिल की गुणवत्ता परखी
एसीबीओ प्रधान लाल मीणा ने बुधवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सांडला पुनर्वास में मिड डे मिल की गुणवत्ता परखी। उन्होंने यहां दाल रोटी खाई। वहीं मिड डे मील में मिल रहा मध्यान्ह का भोजन गुणवत्तापूर्ण पाया गया। विद्यालय के संस्था प्रधान सतीश कुमार शर्मा एवं पोषाहार प्रभारी मोहनलाल ठागरिया ने बताया कि मीणा ने स्थानीय विद्यालय में राज्य सरकार द्वारा संचालित समर कैंप का भी अवलोकन किया व ऊर्जा संरक्षण की जानकारी दी।



