Deoli News 30 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राइजेन द इंटरनेशनल स्कूल की ओर अटल उद्यान के टीनशेड परिसर में गत शुक्रवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों की रचनात्मकता, नवाचार और वैज्ञानिक सोच सामने आई।
विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने अंग्रेजी, हिंदी, गणित, रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) विषयों पर आधारित उत्कृष्ट मॉडल प्रस्तुत किए। यहां प्रत्येक छात्र ने अपने मॉडल का विवरण समझाया। विशेष रूप से रोबोटिक्स और AI अनुभाग आकर्षण का केंद्र रहा। गणित और आईटी मॉडल ने तार्किक सोच और समस्या-समाधान क्षमता को प्रदर्शित किया, वहीं हिंदी और अंग्रेजी प्रोजेक्ट्स ने भाषा-कौशल और रचनात्मकता को उजागर किया। विद्यालय प्राचार्या ने सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को मेहनत, समर्पण और टीम भावना के लिए प्रोत्साहित किया।

वूमेन सेफ्टी’ जागरूकता, साइबर क्राइम समेत की जानकारी दी



