Deoli News 21 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) लोकसभा चुनाव के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार 21 अप्रेल को आओं बूथ चले अभियान के तहत रविवार को देवली विकास अधिकारी रानू इंकिया ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
भाग संख्या 60 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांवडी के बीएलओ अनिरुद्ध गौतम ने बताया कि विकास अधिकारी ने अभियान के तहत मतदाता पर्चियां वितरण एवं मतदाता मार्गदर्शिका बांटने की जानकारी ली। वहीं शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रयास करने पर बल दिया। विकास अधिकारी ने मतदान केन्द्रो पर मूलभूत सुविधाए, फर्नीचर, छाया टेन्ट, कमरे में खिड़की दरवाजे व शौचालय एवं साफ सफाई आदि व्यवस्थाए देखी। निरीक्षण के वक्त ग्राम विकास अधिकारी, बनवारी लाल बैरवा, कनिष्ट सहायक लक्ष्मीनारायण मेघवंशी, बीएलओ बुद्धिराज सिंह मीणा थे।
होम वोटिंग सोमवार को
लोकसभा चुनाव के होम वोटिंग के मतदाताओं के लिए सोमवार को होम वोटिंग की जाएगी। बीएलओ ने बताया कि प्रथम चरण में अनुपस्थित रहे दिव्यांग मतदाता एवं 85 वर्ष से अधिक उम्र के ऐसे मतदाता, जो बूथ पर नहीं जा सकते। जिन्हें पूर्व में चिन्हित किया गया था। उनकी सोमवार को होम वोटिंग होगी। उन्होंने बताया कि मतदान दल मतदाता के घर पर जाकर मतदान कराएंगे। लिहाजा ऐसे मतदाताओं को घर पर ही रहना होगा, ताकि वे मतदान से वंचित न हो।



