Deoli News 10 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्कूल की छुट्टी के समय गश्त के दौरान सोमवार को पुलिस थाना देवली की कालिका यूनिट की हेड कांस्टेबल रजिया बानो ने तत्परता दिखाते हुए बीमार छात्रा को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उसका उपचार करवाया।
जानकारी के अनुसार पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली की कक्षा 11वीं की छात्रा प्रींसी पांचाल, निवासी आंवा की अचानक तबीयत खराब हो गई। स्कूल की छुट्टी के समय गश्त के दौरान छात्रा की स्थिति को देखते हुए हेड कांस्टेबल रजिया बानो ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार करवाया गया। इसके बाद छात्रा के परिजनों और स्कूल प्रशासन को मामले की सूचना दी गई। छात्रा के पास दवाई खरीदने के लिए पैसे नहीं होने की जानकारी मिलने पर हेड कांस्टेबल रजिया बानो ने उसे तत्काल आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई, ताकि वह आवश्यक दवाई ले सके।



