Deoli News 10 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पं दीनदयाल उपाध्याय कृषि महाविद्यालय देवली द्वारा शहीद ओम प्रकाश परिहार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गाडोली में पानी की टंकी व वाटर कूलर का निर्माण कराकर विद्यार्थियों को पेयजल सुविधा दी गई।
इस दौरान महाविद्यालय प्रतिनिधि चंद्रप्रकाश शर्मा, सोहन यादव, स्टाफ सदस्य अविनाश जांगिड़, मनु सेन तथा विद्यालय प्राचार्य कृष्ण कुमार मीणा एवं शिक्षकों की उपस्थिति में पौधारोपण भी किया गया। इसी तरह राजकीय महाविद्यालय देवली में ‘नई किरण नशा मुक्ति केंद्र’ एवं एनएसएस इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में नशामुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्राचार्य पूरणमल वर्मा के मार्गदर्शन, केंद्र प्रभारी निकिता वर्मा, कार्यक्रम अधिकारी राम प्रसाद चौधरी व दिनेश कुमार मीणा के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने नशा न करने की प्रतिज्ञा ली।
शपथ के बाद ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत महाविद्यालय से एक विशाल तिरंगा रैली निकाली गई।


