Deoli News 27 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के बीसलपुर बांध में लगातार हो रही पानी की आवक के चलते बांध का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है।

परियोजना की सूचना के अनुसार मंगलवार दोपहर 2 बजे तक बांध का जलस्तर आरएल 314.15 मीटर पहुंच गया है। वहीं बांध में कुल 29.323 टीएमसी से पानी हो चुका है। उधर, बीगोद स्थित त्रिवेणी केंद्र पर 3.40 मीटर का गेज जारी है। ऐसे में सोमवार रात 10 से लेकर 2 बजे तक 16 सेंटीमीटर पानी की आवक हुई है। जल विस्तार होने की वजह से वाटर लेवल बढ़ने में अब वक्त लगने लगा है।


