“महज कुछ मिनट में उड़ाई बाइक”
Deoli News 7 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के गुरुद्वारा रोड स्थित बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के बाहर से शनिवार सुबह बैंक कैशियर की बाइक चोरी हो गई। कर्मचारी यहां देवली शाखा में कैश लेने आया था।
चोरियों का दौर चला, देवली के बावड़ी बालाजी मंदिर में हुई वारदात
जानकारी के अनुसार यह बैंक कैशियर रामकिशन मीणा निवासी जिला सवाईमाधोपुर है, जो बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक थांवला का कैशियर है। रामकिशन शनिवार सुबह करीब 11 बजे देवली स्थित शाखा में कैश लेने आया था। इस दौरान देवली बैंक के कैशियर गोपाल लाल ने उन्हें कैश दे दिया। इस बीच रामकिशन यहां चाय पीने लग गए।
देवली के नेहरू मार्केट में चोरी, घी के पीपे चुराए
महज 15 से 20 मिनट के भीतर वापस बाहर लौटने पर उनकी बाइक गायब मिली। इधर-उधर तलाश करने पर भी बाइक का पता नहीं लगा। पीड़ित ने देवली पुलिस थाने में मामले की सूचना दी है। बताया गया कि यह बाइक उनके पिता पृथ्वीराज के नाम पंजीकृत है।



