Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskबैठक 6 फरवरी को, होगी चर्चा

बैठक 6 फरवरी को, होगी चर्चा


Deoli News 3 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्रीनामदेव छीपा समाज तहसील हितकरणी समिति, देवली की बैठक आगामी 6 फरवरी को आयोजित की जाएगी।

यह बैठक शाम 4:30 बजे तहसील अध्यक्ष महेंद्र मेडतवाल के घर पर होगी। बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी 22 फरवरी को देवली में आयोजित होने वाली टोंक जिला कार्यकारिणी की बैठक की तैयारियों को लेकर रहेगा। बैठक में आयोजन की व्यवस्थाओं की रूपरेखा तैयार की जाएगी और जिम्मेदारियां सौंपी जाएगी। साथ ही हाल ही में संपन्न हुए बसंत पंचमी के जुलूस एवं स्नेह भोज के आय-व्यय का विवरण भी समाज के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

अध्यक्ष ने समाज के सभी संबंधित पदाधिकारियों और सदस्यों से बैठक में समय पर उपस्थित होने की बात कही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d