Deoli News 16 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) इमाम हुसैन की याद में देवली में शुक्रवार को एक दिवसीय रक्तदान शिविर आयोजित हुआ।
इसमें 30 जनों ने रक्तदान किया। हजरत मोहम्मद अयूब राजाकी ने बताया कि यह शिविर शहर के कोटा रोड स्थित अब्बासी चारमीनार मस्जिद में हुआ। इसमें केशव ब्लड बैंक की ओर से रक्त संग्रहण किया गया। कैंप की शुरुआत डॉ. माहिर अब्बासी व सलीम पठान सदर एजेंसी ने की। इस दौरान समाजसेवी अख्तर उल्ला खान कुराड़िया, इरफ़ान पठान, फ़िरोज़ अब्बासी, शादत अंसारी, अमजद अब्बासी, रिज़वान अब्बासी, रईस पठान आदि युवा कार्यकर्ता मौजूद थे। शिविर रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र भी सौपा गया।



