Deoli News 16 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जयपुर रोड दौलता मोड़ के समीप शुक्रवार को घटित हुए एक सड़क हादसे में 35 वर्षीय युवक की जान चली गई।
पुलिस ने बताया कि मृतक संजय पुत्र गोपाल शर्मा निवासी चांदसिंहपुरा थाना दूनी है। पुलिस को लोगों से मिली प्राथमिक जानकारी के अनुसार संजय का दौलता मोड़ के समीप एक्सीडेंट हुआ है। बताया गया कि संजय बाइक पर था। घायल अवस्था में उसे लाया गया। वहीं जांच व उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जवान मौत से परिजन व ग्रामीण हतप्रभ रह गए। परिजनों में कोहराम मच गया। दर्जनों की संख्या में लोग मोर्चरी के बाहर जमा हो गए। शव को देवली मोर्चरी में रखा गया। यहां पोस्टमार्टम किए जाने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। थाना प्रभारी राजकुमार नायक का कहना है कि फिलहाल मामले में रिपोर्ट नहीं आई है। ऐसे में दुर्घटना किस वाहन से और किस तरह हुई, इस बारे में कुछ पता नहीं लगा है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।



