देवली जैन मुनियों का मंगल प्रवेश हुआ
Deoli News 30 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जहाजपुर चुंगी नाका स्थित बनाए गए तोरण द्वार के समीप सोमवार सुबह आचार्य वर्धमान सागर महाराज का संघ सहित मंगल प्रवेश हुआ। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने मुनियों का पाद प्रक्षालन किया।
संबंधित न्यूज़ : चातुर्मास को लेकर मुनि प्रणीत सागर का मंगल प्रवेश 3 जुलाई को
वहीं मुनियों के संघ की जैन समाज के लोगों एवं कार्यकारिणी ट्रस्ट द्वारा अगवानी की गई। श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर के प्रवक्ता पवन पाटनी ने बताया कि मंगल प्रवेश के बाद मुनियों के संघ को जुलूस के रूप में दिगंबर जैन मंदिर लाया गया, जहां आचार्य वर्धमान सागर महाराज ने प्रवचन किए। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर के सिद्धांतों और शिक्षाओं को जीवन में अनुसरण करना चाहिए और मोह एवं परिग्रह का त्याग करते हुए भक्ति करनी चाहिए।
आचार्य ने जिनवाणी माता के सिद्धांत को मन में विचार में लाने की बात कही और धर्म के अनुरूप काम करने की शिक्षा दी। प्रवचन के बाद आहारचर्या हुई और आचार्य ने देव, शास्त्र, गुरु की निरंतर सेवा करने की बात कही, ताकि व्यक्ति का जीवन मोक्ष की ओर अग्रसर हो सके। इस मौके पर मुनियों ने जैन मंदिरों में दर्शन किए, चित्र अनावरण, दीप प्रज्वलन किया गया और शास्त्र भेंट की परंपरा भी हुई।



