Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Desk3 घंटे बिजली कटौती होगी, कीर समाज का सम्मान समारोह हुआ

3 घंटे बिजली कटौती होगी, कीर समाज का सम्मान समारोह हुआ


Deoli News 30 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी क्षेत्र में मंगलवार को कालानाडा स्थित हाई पावर 220 केवी विद्युत स्टेशन पर विद्युत उपकरणों के रखरखाव को लेकर बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

220 केवी विद्युत स्टेशन के एईएन टेर सिंह मीणा ने बताया कि मंगलवार सुबह 6 से 9 बजे तक दूनी, घाड़, आवा, देवड़ावास, धुआं कला, नगरफोर्ट, बंथली, जुनिया स्थित जीएसएस से जुड़े 300 गांवों की विद्युत आपूर्ति 3 घंटे बंद रहेगी।

दूनी में भामाशाह सम्मान समारोह संपन्न

दूनी में कीर कहार केवट कश्यप मेहरा स्वजातीय समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन माण्डकलां नगरफोर्ट में संपन्न हुआ था। इस अवसर पर गणेश विदाई व सामूहिक विवाह सम्मेलन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्थानीय समाज के लोगों का सम्मान किया गया।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के निजी सचिव व विकास मंच के प्रदेशाध्यक्ष हरिनंद कहार ने कहा कि इस तरह के सफल आयोजन हर वर्ष नगरफोर्ट की पवित्र भूमि माण्डकलां में होने चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d