Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskभजनों की स्वरलहरी और पौष बड़े का स्वाद

भजनों की स्वरलहरी और पौष बड़े का स्वाद

नीलकंठ महादेव मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब


Deoli News 1 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर स्थित रोडवेज बस स्टैंड परिसर के नीलकंठ महादेव मंदिर में गुरुवार को नववर्ष पर श्रद्धा और उल्लास का संगम देखने को मिला। इस मौके पर मंदिर में भगवान के पौष बड़े का भोग लगाया गया।

मंदिर ट्रस्ट और श्रद्धालुओं के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने भगवान शिव, ठाकुर जी, गजानन और बालाजी महाराज के मधुर भजनों की प्रस्तुतियां दीं और नृत्य कर प्रभु को रिझाया। ट्रस्ट के सुनील कुमावत ने बताया कि इस अवसर पर शाम को विशेष रूप से तैयार ‘पौष बड़े’ और हलवे का भोग लगाकर प्रसादी वितरित की गई। प्रसादी पाने के लिए मंदिर परिसर में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा, वहीं गुरुवार रात नववर्ष के स्वागत में केसर युक्त दूध का वितरण किया गया। कड़ाके की ठंड के बीच श्रद्धालुओं ने गर्मागर्म केसरिया दूध का सेवन किया। यहां प्रसाद स्वरूप कई लीटर गर्म दूध का वितरण किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d