स्कूल को आवंटित जमीन का सीमा ज्ञान कराने की मांग
Deoli News 11 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के समीप दौलता उर्फ माधोसिंहपुरा में राजकीय प्राथमिक स्कूल को प्रशासन द्वारा आवंटित भूमि पर अतिक्रमण को लेकर संस्था के प्रधानाध्यापक समेत ग्रामीणों ने गुरुवार को हुई उपखंड स्तरीय जनसुनवाई में देवली एसडीओ को ज्ञापन सौपा है।
वहीं आवंटित जमीन का सीमा ज्ञान करवाकर अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग की है। ज्ञापन में संस्था के प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय के नए भवन निर्माण के लिए सरकार ने गत दिनों गांव में 0.80 हेक्टेयर जमीन का आवंटन किया था। लेकिन आवंटित भूमि को अतिक्रमण से मुक्त नही कराया। जबकि भवन तैयार भी हो चुका है। इस बारे में क़ई बार राजस्व अधिकारियों का ध्यान भी आकर्षित किया। लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नही दिया। स्कूल परिसर के गेट नही होने से मवेशियों का दाखिला हो रहा है। असमाजिक तत्वों ने स्कूल परिसर में से आम रास्ता बना लिया है। एसडीओ से तत्काल मामले में संज्ञान लेने की मांग की है। ज्ञापन पर गांव के गोपाल, कैलाश, वार्ड पंच रामकिशन बैरवा समेत क़ई ग्रामीणों के नाम है।



