Deoli News 14 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 17 मई से शहर के कोटा रोड बजाज शोरूम के सामने शुरू होगी। यहां पं योगेश शास्त्री कथा करेंगे।
इस दौरान कथा का समय सुबह सवा 10 से शाम सवा 4 बजे तक रहेगा। पहले दिन 17 मई को सुबह कलश यात्रा के साथ होगी। यह कथा शशि कुमार हावा के द्वारा उनके माता-पिता, पत्नी व पुत्र की स्मृति में करवाई जा रही है। कथा का समापन 23 मई को होगा।
सेवानिवृत्ति पर बच्चों को भोजन कराया
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांगीथला में 31 मई को सेवानिवृत हो रहे प्रधानाचार्य प्रहलाद सेवलिया के पुत्र डॉ. मोहित सेवलिया ने स्कूली विद्यार्थियों को भोजन करवाया। शिक्षक दिनेश माहेश्वरी ने बताया कि बालभोग कार्यक्रम से पहले प्रधानाचार्य का जुलूस निकाला। ग्रामीणों ने प्रधानाचार्य सेवलिया को फलों से तोला तथा जगह-जगह माला पहनाकर व साफा बंधवाकर सम्मान दिया।



