Deoli News 26 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी टोंक ने जिला कलक्टर के निर्देशानुसार जिले के सभी राजकीय एवं गैर-राजकीय विद्यालयों में कक्षा प्री-प्राइमरी से कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए नया समय निर्धारित किया है।
आदेश अनुसार आगामी 27 अप्रैल से सत्रांत तक इन कक्षाओं का संचालन अब सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। हालांकि कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं, सभी स्टाफ और पूर्व निर्धारित परीक्षाओं का समय यथावत बना रहेगा। बढ़ते तापमान और लू के प्रकोप को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए यह प्रशासनिक निर्णय लिया गया है। आदेश का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों के विरुद्ध कार्रवाई होगी।



