Sunday, April 26, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskमुस्लिम बेटी के निकाह का पूरा खर्च उठाया, रिश्तो में घुली मोहब्बत

मुस्लिम बेटी के निकाह का पूरा खर्च उठाया, रिश्तो में घुली मोहब्बत


Deoli News 26 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना, इस कहावत को देवली में एक विवाह समारोह ने चरितार्थ कर दिया। हाल ही में देवली की बेटी जनेफ़ का निकाह केकड़ी निवासी शुब्राती पठान के साथ पूरे हर्षोल्लास से संपन्न हुआ।

आयोजन में खास बात यह है कि समाजसेवी रामसिंह शक्तावत का पूरा सहयोग रहा। उन्होंने रुबीना अंसारी की पुत्री के इस निकाह का पूरा खर्च स्वयं वहन कर समाज में आपसी भाईचारे और धार्मिक सौहार्द की मिसाल पेश की है। शक्तावत ने जनेफ को घर बसाने के लिए हर जरूरती उपहार दिया। समारोह में हर धर्म और वर्ग के लोग मौजूद थे। विदाई के समय न केवल परिवार बल्कि उपस्थित हर एक की आंखें नम थीं। रामसिंह के इस कदम की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

यह आयोजन संदेश दे गया कि मानवता और प्रेम किसी भी दीवार से कहीं ऊपर हैं। इस भावुक पल ने साबित किया कि जब समाज एकजुट होता है, तो खुशियां दोगुनी हो जाती हैं।

आसमान से बरसी 41 डिग्री की आग, 43 डिग्री के ‘टॉर्चर’ के लिए रहें तैयार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d