Deoli News 12 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री बोरड़ा गणेश जी मंदिर परिसर में विकास कार्यों के लिए दो दानदाताओं ने अलग अलग सहयोग किया है।
पहले दानदाता पटेल नगर देवली निवासी जलदाय विभाग से सेवानिवृत शंभू कुमार सेन ने मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों को 11 हजार रुपए भेंट किए। मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों ने उन्हें तस्वीर भेंट की। इसी तरह शनिवार को विवेकानंद कॉलोनी देवली निवासी अभिजीत शर्मा पुत्र दुर्गेश कुमार शर्मा ने भी मंदिर में करवाए जा रहे विकास कार्यों में सहयोग के लिए मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों को 11 हजार रुपए भेंट की है। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष गिरिराज जोशी, कोषाध्यक्ष लादूराम बलाई और अन्य सदस्यों ने भामाशाह का दुपट्टा ओढ़ाकर और भगवान गणेशजी की तस्वीर भेंटकर अभिनंदन किया।



