Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskप्रवेश के लिए जागरूकता रैली और हरियालो राजस्थान कार्यक्रम आयोजित

प्रवेश के लिए जागरूकता रैली और हरियालो राजस्थान कार्यक्रम आयोजित


Deoli News 12 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवडावास में शनिवार को प्रधानाचार्य जय कुमार जैन के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने गाँव में रैली निकालकर सरकारी विद्यालय में अधिकाधिक प्रवेश दिलाने का संदेश दिया।

शिक्षक तुलसीराम गौतम ने बताया कि सभी छात्र-छात्राओं ने हाथों में तखतिया लेकर और नारे बुलवाकर प्रवेश के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया। इधर, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय देवली में हरियालो राजस्थान कार्यक्रम के तहत शनिवार को बैग डे गतिविधि के अंतर्गत “एक पेड़ मां के नाम 2.0” कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रधानाचार्य राजीव कुमार शर्मा द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

विद्यालय के छात्र-छात्राओं और कार्मिकों के द्वारा 6 हजार 450 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। साथ ही इको क्लब फॉर मिशन लाइफ का ऑनलाइन क्यूआर कोड जारी किया गया है, जिसे स्कैन कर छात्र-छात्राएं और कार्मिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं।

वीरशासन जयंती पर 3 हजार दीपकों से बनाया स्वास्तिक

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d