Deoli News 12 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय राजमार्ग गोपीपुरा स्थित उपपरिवहन कार्यालय देवली के भूखंड पर शनिवार को मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान के तहत पौधारोपण किया गया।
इस अभियान में “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के तहत 1000 पौधे लगाने का लक्ष्य है, जिसमें से अब तक 300 पौधे लगाए जा चुके हैं। इन पौधों में जामुन, नीम, गुलमर्ग और शीशम के पौधे शामिल हैं। इस मौके पर गंगाराम रेगर, योगेश श्रीमाल, जयसिंह, रामेश्वर, राजू, बंटी, शिवराज सिंह, परमानंद, अनीश मोहम्मद और लादूलाल सहित कई लोग उपस्थित थे। जिन्होंने मिलकर यह पौधे लगाए। यह अभियान हरियालो राजस्थान कार्यक्रम के तहत आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण को बढ़ावा देना है।



