Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationमतदान के प्रति लोगों को अधिकाधिक जागरूक करें

मतदान के प्रति लोगों को अधिकाधिक जागरूक करें

स्वीप गतिविधियों की समीक्षा बैठक हुई


Deoli News 22 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आगामी विधानसभा उपचुनाव के तहत स्वीप गतिविधियों के माध्यम से शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) टोंक के निर्देशानुसार मंगलवार को बैठक हुई।

नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार मीणा ने बताया कि इसमें नोडल अधिकारी (स्वीप) मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद टोंक की अध्यक्षता में स्वीप गतिविधियों की समीक्षा बैठक नगर पालिका सभागार में हुई। उक्त बैठक में स्वीप गतिविधियों के माध्यम से अधिक से अधिक आमजन को मतदान के प्रति जागरूक किए जाने के निर्देश दिए। जिससे कि मतदान प्रतिशत बढाया जाकर आमजन की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। उक्त बैठक में उपखण्ड अधिकारी देवली, तहसीलदार देवली, नायब तहसीलदार, विकास अधिकारी पंचायत समिति देवली, समस्त विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, पंचायत समिति देवली, गैर राजनैतिक संगठनों, व्यापारिक संगठनों के अध्यक्ष, एनजीओ, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका स्टाफ सहित उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d