Deoli News 22 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विद्युत मेंटेनेंस कार्यों को लेकर 11 केवी सिटी फीडर सेकंड, राजमहल प्रथम, पनवाड़ और देवली गांव फीडर पर मरम्मत कार्यों को लेकर 23 अक्टूबर को 2 घंटे बिजली कटौती होगी।
विद्युत निगम की कनिष्ठ अभियंता स्मृति ने बताया कि इस दौरान फीडर से जुड़े चर्च रोड, विवेकानंद कॉलोनी, साकेत कॉलोनी, मुख्य बाजार, भिस्ती मोहल्ला, दौलता मोड, अंबापुरा, जयपुर रोड, पनवाड़, दांता, सावंतगढ़ व देवली गांव समेट क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सुबह 8 से 10 बजे तक बंद रहेगी।



