छात्राओं ने रंगोली बनाकर दिया मतदान का संदेश
Deoli News 22 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी की छात्राओं ने मंगलवार को रंगोली बनाकर शत प्रतिशत मतदान करने की जागरूकता का संदेश दिया।
इस अवसर पर उप प्राचार्य लादूलाल मीणा ने छात्राओं को लोकतंत्र में मतदान का महत्व समझाया। महावीर प्रसाद बडगूजर ने कहा कि यह संदेश अभिभावकों एवं परिवार के लोगों, अपने मोहल्ले में पहुंचाकर लोकतंत्र की मजबूती में योगदान देवें। इस दौरान पूजा सेन एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।
दीवारों पर जागरूकता स्लोगन लिखे
विधानसभा उपचुनाव विधानसभा क्षेत्र में देवली-उनियारा के 13 नवंबर को होने जा रहे उपचुनाव के लिए जन जागरूकता प्रसारण कार्यक्रम राजकीय महाविद्यालय देवली में किया गया। प्राचार्य के मार्गदर्शन में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने सोमवार को मतदान के अधिकार की रंगोली बनाई।
वहीं इसे लेकर मंगलवार को विद्यार्थियों ने महाविद्यालय परिसर एवं बाहरी दीवारों पर ‘बनों देश के भाग्य विधाता, अब जागो प्यारे मतदाता’, ‘बहकावे में कभी ना आना, सोच समझ कर बटन दबाना सहित स्लोगन बनाकर 18 वर्ष की उम्र पूर्ण कर चुके नवमतदाताओं को महाविद्यालय परिसर में जागरूक किया। जन जागरूकता अभियान के साक्षी सह आचार्य डॉ. निमिष गुप्ता, डॉ. राजेंद्र प्रसाद थे।



