Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsमवेशी व बच्चे गिरकर हो रहे चोटिल...

मवेशी व बच्चे गिरकर हो रहे चोटिल…


Deoli News 21 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका ने एजेंसी एरिया के गुर्जर मोहल्ले में पानी की निकासी की व्यवस्था किए बगैर नाला निर्माण किया है। इसके चलते नाले में गंदा पानी भरा रहता है।

वहीं उक्त गंदे पानी के नाले में आए दिन बच्चे व गोवंश गिरकर चोटिल हो रहे हैं। गुरुवार को एक गाय नाले में गिर गई। इस वक्त समीप से गुजर रहे एजेंसी के युवक कपिल की नजर गाय पर पड़ी ओर उन्होंने ग्वाला समाज के गौसेवकों को सूचना देकर मौके पर बुलवाया। इन युवकों ने गाय को नाले से निकालकर पुनीत कार्य किया। इसी तरह पूर्व में भी कई हादसे हो चुके हैं। लेकिन पालिका ने नाले को ढकवाया और न ही नाले के पानी निकासी की उचित व्यवस्था की। 

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d