Deoli News 21 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) थाना क्षेत्र के सीतारामपुरा कॉलोनी गावड़ी निवासी एक 27 वर्षीय विवाहिता के लापता होने की गुरुवार को देवली थाने में गुमशुदगी दर्ज हुई है। हेडकांस्टेबल सेयद जावेद ने बताया कि यह गुमशुदगी विवाहिता के पति ने दर्ज कराई है। इसमें बताया कि उसकी पत्नी गुरुवार कल सवेरे 3 बजे घर से बिना बताए चली गई। जिसका कहीं कोई पता नहीं लगा। जबकि उन्होंने हर संभावित जगह ढूंढने की कोशिश कर ली है।



