Deoli News 21 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अंतराष्ट्रीय वैश्य महिला महासम्मेलन देवली की ओर से जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क स्वेटर वितरित किए गए, ताकि सर्दी में इन बच्चों का ठंड से बचाव हो सके।
अध्यक्ष कमलेश मूंदड़ा ने बताया की बढ़ती हुई सर्दी को देखते हुए अंतराष्ट्रीय वैश्य महिला महासम्मेलन शाखा देवली द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय कालबेलिया का झोपड़ा विद्यालय में सभी बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए। साथ ही बच्चों को टॉफी और बिस्किट दिए। इससे पहले मां सरस्वती की पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। सभी बच्चों को पढ़ाई का महत्व समझाते हुए प्रतिदिन स्कूल आकर पढ़ाई करने, भविष्य में गुरुजनों, विद्यालय व अपने माता-पिता का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी गई। बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत प्रेणादायक कविताएं व गीतों की प्रस्तुति दी गई। यहां सभी बच्चों की आवश्यकता के बारे में जानकारी ली गई। कार्यक्रम में उषा जिंदल, कौशल्या जिंदल, शकुंतला जिंदल, मोनिका सुराणा श्वेता अग्रवाल, नीतू मंगल, बरखा अग्रवाल,अलका अग्रवाल, अनुपमा कंछल उपस्थित थे।
वहीं प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश उपाध्याय, ऊंचा प्रधानाचार्या रीना, शर्मा, अध्यापक दयाल चौधरी कम्प्यूटर अनुदेशक किरण मीणा भी थी।


