Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeधर्म कर्मश्रीमद्भागवत कथा की पूर्णाहुति हुई

श्रीमद्भागवत कथा की पूर्णाहुति हुई


Deoli News 21 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के कुचलवाड़ा रोड स्थित आयोजन स्थल पर चल रही संगीतमय भागवत की पूर्णाहुति गुरुवार को राजा परीक्षित मोक्ष कथा के साथ हुई।

इस मौके पर कथावाचक ने सुदामा चरित्र की कथा सुनाई और कहा कि मित्रता हो तो भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा जैसी। जिन्होंने अमीर व गरीब के भेदभाव को समाप्त करते हुए अन्तर्मन से मित्रता निभाई। सुदामा को तीन लोकों का स्वामी बना दिया। कथा में राजा परीक्षित को तक्षक नाग द्वारा डसने और भागवत जी के प्रभाव से उसकी मोक्ष होने की कथा सुनाई। कथा आयोजक पं गौतम प्रसाद व्याकरणाचार्य ने श्रोताओं का आभार प्रकट किया और कथावाचक का सम्मान कर विदाई दी। यहां श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर भगवान श्रीकृष्ण व सुदामा की सजीव झांकी सजाई गई।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d