Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBisalpur damमहज दो गेट से हो रही है डेम में पानी की निकासी

महज दो गेट से हो रही है डेम में पानी की निकासी

डेम के गेट अब घटते क्रम में


Deoli News 19 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) काफी जद्दोजहद के बाद पूर्ण भराव तक पहुंचे क्षेत्र के बीसलपुर बांध में अब पानी की आवक कम होती जा रही है। नतीजन बीसलपुर परियोजना ने निकासी भी घटा दी है। अब केवल दो गेट खुले हैं, जिनसे अधिशेष पानी की निकासी हो रही है।

बीसलपुर नियंत्रण कक्ष की सूचना के मुताबिक गुरुवार सुबह 6 बजे तक बांध में गेट संख्या 9 और 10 से पानी की निकासी की जा रही थी। दोनों गेटों को करीब आधा मीटर उठाकर अधिशेष पानी को निकाला जा रहा है। यहां 6010 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। फिलहाल त्रिवेणी का गेज 3.20 मीटर चल रहा है। उल्लेखनीय है कि इस बार शुरुआत में बांध के दो गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू की गई थी, जो बाद में बढ़कर आधा दर्जन हो गए। लेकिन पानी की कमी के चलते अब यह संख्या गुरुवार तक महज दो गेट रह गई है। इसी तरह बारिश का दौर अब लगभग थम चुका है। हालांकि बुधवार को शहर में हल्की बूंदाबांदी हुई। लेकिन फिर भी बारिश को दौर खत्म होने के कगार पर है। बता दे कि इस बार बीसलपुर बांध के अलावा इलाके के सभी छोटे बड़े सभी बांध, जलाशय लबालब है।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d