Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsलोक परिवहन बस चालक की क्रूरता के विरुद्ध थाने में दी रिपोर्ट

लोक परिवहन बस चालक की क्रूरता के विरुद्ध थाने में दी रिपोर्ट

एक माह के गाय के बछड़े को कुचला, गुरुवार दोपहर देंगे ज्ञापन


Deoli News 19 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) लोक परिवहन बस चालकों की मनमानी अब बेलगाम होती जा रही है। बुधवार रात लोक परिवहन बस के एक चालक ने बस स्टैंड के बाहर करीब एक माह के गाय के बछड़े को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। जिसे देखकर लोग हतप्रभ रह गए।

वहीं घटना के बाद दर्जनों गौसेवक मौके पर एकत्र हुए। जिन्होंने मृतक बछड़े के शव को हटाया और गाय को नियंत्रित किया। मामले को लेकर सांवरिया पुत्र श्यामलाल ग्वाला ने बुधवार देवली थाने में लोक परिवहन चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि रात करीब 9 बजे लोक परिवहन बस के चालक ने बस स्टैंड के बाहर एक बछड़े को टक्कर मार दी और कुचल दिया है। जिसकी मौके पर मौत हो गई। यह देखकर बछड़े की मां व गाय बेसुध हो गई। गाय बार-बार अपने बछड़े को संभालती रही। यह गए इधर-उधर भागती रही। यह देखकर लोग भावुक हो गए। वहीं सूचना पर श्री सांवरिया सेठ गौशाला समिति के दर्जनों गौसेवक मौके पर पहुंचे और रस्सी की मदद से गाय को नियंत्रित किया। वहीं मृतक बछड़े के शव को हटाया। इसे लेकर थाने में रिपोर्ट दी गई है और कार्रवाई की मांग की है।

इधर, गुरुवार दोपहर 2 बजे श्री सांवरिया गौ सेवा समिति की ओर से लोक परिवहन बसों पर प्रतिबंध लगाने व दुर्घटना रोकने की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी व नगर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन दिया जाएगा। इसे लेकर तैयारी की जा रही है। दर्जनों की संख्या में गौ सेवक इन लोक परिवहन बसों को देवली में प्रतिबंधित करने की मांग करेंगे। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी दैनिक ब्यूरो ने समाचार प्रकाशित कर लोक परिवहन बस चालकों की मनमानी उजागर की थी। जहां यह बस चालक रात के हर वक्त बेतरतीब पार्किंग करते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d