Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationस्वच्छता पखवाड़ा : अटल उद्यान में किया पौधारोपण

स्वच्छता पखवाड़ा : अटल उद्यान में किया पौधारोपण


Deoli News 19 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) निदेशक एवं विशिष्ठ सचिव स्वायत्त शासन विभाग जयपुर के निर्देश अनुसार नगरपालिका क्षेत्र देवली में स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाडे का आयोजन 18 सितम्बर से किया जा रहा है।

नगर पालिका अधिशासी अधिकारी पवन कुमार शर्मा ने बताया कि उक्त पखवाड़े में गुरुवार को एक पेड मां के नाम अभियान के तहत अटल उद्यान देवली में नगरपालिका देवली के कर्मचारियों की ओर से पौधारोपण किया गया। यहां पांच पौधे लगाए गए। उक्त पौधारोपण में पार्षद लोकेश लक्षकार, पवन कुमार शर्मा अधिशाषी अधिकारी, प्रियांशु कनिष्ठ अभियन्ता, मुकेश कुमार मीणा राजस्व निरीक्षक, उमेश कुमार वर्मा वरिष्ठ प्रारूपकार, चतरसाल सिंह, महमूद अली, सियाराम मीणा, उमेश कुमार शर्मा, भारती वर्मा, कुलदीप सिंह शक्तावत, संजय कुमार सेन कम्प्यूटर ऑपरेटर सहित कर्मचारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d