Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskमहामस्ताभिषेक: भगवान आदिनाथ की रविवार को होगी पूजा

महामस्ताभिषेक: भगवान आदिनाथ की रविवार को होगी पूजा


Deoli News 2 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में आयोजित हो रहे स्मृति परिवर्तन वर्षायोग के तहत 3 अगस्त को महामस्ताभिषेक समारोह होगा। यहां मुनि प्रणीत सागर महाराज के सानिध्य में श्री 1008 चंद्रप्रभु अग्रवाल दिगम्बर जैन मंदिर में भगवान आदिनाथ का महामस्ताभिषेक होगा।

चंद्रप्रभु जिनालय के व्यवस्थापक पंकज जैन सर्राफ ने बताया कि महाराज पार्श्वनाथ धर्मशाला से बैंडबाजों के साथ सुबह 6:15 बजे मुख्य बाजार स्थित चंद्रप्रभु जिनालय पहुंचेंगे। वहीं 7:15 बजे से 7:50 बजे तक भगवान आदिनाथ का महामस्ताभिषेक और उसके बाद शांतिधारा होगी। इसमें सकल दिगम्बर जैन समाज के लोग भाग लेंगे। इसके बाद दैनिक क्रियाएं नियमित रूप से होंगी। सर्राफ ने बताया कि यह आयोजन श्रुत-शाला रविवारीय विशेष दिवस के अंतर्गत हो रहा है। महामस्ताभिषेक एक महत्वपूर्ण जैन अनुष्ठान है, जिसमें भगवान का अभिषेक किया जाता है, जिससे आत्मशुद्धि और शांति मिलती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d