Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsमहिला की मौत, लापरवाह चालक के खिलाफ मामला दर्ज

महिला की मौत, लापरवाह चालक के खिलाफ मामला दर्ज


Deoli News 10 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल से गिरी महिला की मौत हो गई। घटना के संबंध में मृतक के पुत्र रघुवीर सिंह मीणा निवासी लुहारी कलां जहाजपुर ने हनुमान नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

परिवादी ने बताया कि गत 8 जून को दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच उनकी मां शिमला देवी (61) पत्नी कंवर सिंह मीणा और चचेरे भाई रामराज मीणा मोटरसाइकिल पर सवार होकर देवली के राजकोट जा रहे थे। इस दौरान काबरा का झोपड़ा के पास अचानक गाय सामने आने से मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे शिमला देवी मोटरसाइकिल से नीचे गिर गईं और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में उन्हें देवली रेफर किया गया, जहां दौलता मोड़ चौराहा के पास उनकी मृत्यु हो गई।

परिवादी ने आरोप लगाया है कि यह दुर्घटना मोटरसाइकिल चालक रामराज मीणा द्वारा तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुई है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट कार जब्त

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d