Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessमहिला कृषक प्रशिक्षण शिविर में जानकारी दी

महिला कृषक प्रशिक्षण शिविर में जानकारी दी


Deoli News 27 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) कासीर ग्राम पंचायत में मंगलवार को एक दिवसीय कृषक महिला प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें सहायक कृषि अधिकारी लेखराज बैरवा ने फसल बीमा व पौध संरक्षण की विस्तृत जानकारी दी।

इस दौरान कृषि अधिकारी भूपेंद्र सिंह राठौड़ ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। वहीं रबी की फसलों की अग्रिम जानकारी व उन्नत कृषि तकनीक से अवगत कराया। ग्राम विकास अधिकारी शिवजीराम सैनी ने ग्रामीणों को देय वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, पालनहार योजना के बारे में बताया। इस दौरान सुरेश कुमार, भागचंद मीणा, रामदयाल मीणा आदि उपस्थित थे। वहीं सरपंच ने खाद्य सुरक्षा मिशन एवं पंचायत अनुदानित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्नत व वैज्ञानिक खेती करने की महिला किसानों को सलाह दी। इस दौरान आयोजित प्रतियोगिता में विजेता महिला किसानों को पुरस्कृत किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d