-
ज़िला कलक्टर की अनूठी पहल
-
आमजन ज़िला स्तरीय अधिकारियो से कर सकेंगे सीधा संवाद
Jahazpur News 28 (आज़ाद नेब) शाहपुरा कलेक्ट्रेट में बुधवार को जिला कलक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा साईंपेट मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया। ज़िला कलक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि नवगठित ज़िले के उत्थान को सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न नवाचार किए जा रहे है।
ज़िले में बाल सहारा, नैनसुख जैसे नवाचार किए जा चुके है। जिन के माध्यम से ज़िले में सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित वर्ग को बड़ी संख्या में लाभान्वित किया गया है। ज़िले में संरचनात्मक ढांचे का सुव्यवस्थित विकास सुनिश्चित करने समय समय पर खेल मैदान, कचरा संग्रहण प्रबंधन आदि के लिए विभिन्न भूमि आवंटन के कार्य भी किए गए है। वहीं युवा संवाद कार्यक्रम के तहत ज़िला कलक्टर शेखावत ने बुधवार को दोपहर 12.30 बजे सभागार में साईंपेट ऐप की लांचिंग की। इस मोबाइल ऐप का विकास ज़िला कलक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत की एक पहल है।
जिससे ज़िले के युवाओं को उज्ज्वल भविष्य के मार्गदर्शन से लेकर ज़िले के सभी अधिकारियो से सीधे संवाद की सुविधा सिंगल प्लेटफार्म पर उपलब्ध होगी। मोबाइल ऐप के माध्यम से ज़िलेवासियों को ज़िले की सभी घटनाओं कि विस्तृत जानकारी सीधे सरलता से प्राप्त होगी। साथ ही कंपीटिशन की तैयारी कर रहे युवा वर्ग को करंट अफ़ेयर, स्ट्रेटेजी एंड मोटिवेशन वीडियो सहित रोज़गार के अवसरों की अपडेटेड जानकारी उपलब्ध होगी। साईंपेट ऐप लॉंच किया जिसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
आयोजित हुए कार्यक्रम में ज़िला कलक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत, ज़िला पुलिस अधीक्षक राजेश कांवट, एडीएम सुनील पुनिया सहित समस्त ज़िला स्तरीय अधिकारी एवं रामपुरा आगुचा माईन्स, हिंदुस्तान जिंक सीईओ किशोर कुमार मौजूद थे।


