Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsमहिला से मारपीट और बदसलूकी, जान से मारने की धमकी भी दी

महिला से मारपीट और बदसलूकी, जान से मारने की धमकी भी दी


Deoli News 20 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली थाना क्षेत्र के रूपारेल गांव में एक महिला के साथ खेत पर मारपीट और अभद्रता करने का मामला सामने आया है। पीड़िता नहीं से लेकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Oplus_16908288

प्रार्थिया ने रिपोर्ट सौंपकर गांव के ही रतिराम उर्फ फोरू मीणा के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना 16 दिसंबर की है जब प्रार्थिया अपने खेत पर सरसों की फसल की पिलाई कर रही थी। आरोप है कि रतिराम ने कुएं से आ रही पाइपलाइन खोल दी और विरोध करने पर महिला के साथ गाली-गलौज की। शाम करीब 6-7 बजे जब महिला दोबारा खेत पर गई, तो आरोपी ने उसे अकेला पाकर उसके साथ मारपीट और धक्का-मुक्की की।

जिससे महिला के कपड़े अस्त-व्यस्त हो गए और उसे अपमानित होना पड़ा। किसी तरह जान बचाकर घर पहुँची प्रार्थिया ने अपने ससुर को घटना की जानकारी दी और पुलिस को सूचित किया। आरोप है कि इसके बाद रात करीब 10-11 बजे आरोपी पुनः महिला के घर पहुँचा और गाली-गलौज करते हुए धमकी दी कि वह उसे जान से खत्म कर देगा।” प्रार्थिया ने आरोपी को आदतन शराबी और अवैध शराब के धंधे में लिप्त बताते हुए अपनी जान का खतरा जताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d