Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskमहेंद्र अध्यक्ष, प्रमिल कोषाध्यक्ष तथा मनोज महामंत्री मनोनीत

महेंद्र अध्यक्ष, प्रमिल कोषाध्यक्ष तथा मनोज महामंत्री मनोनीत


Deoli News 7 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री नामदेव छीपा समाज हितकारिणी समिति तहसील देवली की बैठक पिछले दिनों तहसील अध्यक्ष महेन्द्र मेडतताल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से कृष्ण मुरारी मेड़तवाल, सुरेश मेड़तवाल व राधेश्याम नामा देवली को परामर्शदाता मनोनीत किया गया।

इसी तरह ओम प्रकाश मेड़तवाल देवली, कैलाश नामा पन‌वाड व रामपाल बघेरवाल को संरक्षक बनाया गया। वहीं महेन्द्र मेडतवाल देवली को अध्यक्ष, मुकेश नामा नासिरदा, किशनलाल बेडवाल थांवला, रामबाबू सरसवाल पनवाड़, यतेन्द्र मालीवाल पनवाड़ को उपाध्यक्ष, मनोज कुमार बघेरवाल देवली को महामंत्री, प्रमिल मेडतवाल देवली को कोषाध्यक्ष, अरविंद सरसवाल पनवाड़ मोड को मंत्री, चंद्रप्रकाश धनोपिया देवली, राजू मेडतवाल प्रकल्प प्रमुख जितेंद्र नामा तथा मीडिया प्रभारी राजेश मेड़तवाल, नवयुवक मंडल अध्यक्ष सतीश मेड़तवाल, उपाध्यक्ष शुभम मालीवाल, महिला अध्यक्ष पद पर ज्योत्सना मेड़तवाल को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।

इस अवसर पर जिला छीपा हितकारिणी समिति वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार नामा, जिला संगठन मंत्री महावीर आर नामा, जिला मीडिया प्रभारी नोरतमल नामा उपस्थित थे। नामा ने बताया कि आगामी 22 फरवरी को जिला कार्यकारी की बैठक को देवली में करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से एवं 23 जनवरी को बसंत पंचमी उत्सव मनाने का निर्णय लिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d